CAA विरोध: जामिया में युवक ने की पुलिस के सामने खुलेआम फायरिंग, गोली लगने से एक छात्र घायल....
नईदिल्ली। CAA और NRC को लेकर कहि समर्थन तो कही विरोध को लेकर अभी कई मामले सामने आ रहे है वही एक घटना सामने आ रही है जहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की। जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया।
कड़ी सुरक्षा के बिच खुलेआम फायरिंग-
हमलावर अपना नाम पुलिस से गोपाल बता रहा है। साथ ही खुद को रामभक्त भी बता रहा है। पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है। घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है। वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है। घटना गुरुवार दोपहर की है। प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली। मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई।
वहा मौजूद लोगो ने अनुसार-
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आदमी ने खुलेआम हथियार लगाया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। प्रदर्शनकारियों की ओर शख्स आगे बढ़ रहा था। इस दौरान पुलिस महज चुप्पी साधे हुए देखते रही।
साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि युवक खुले में पिस्टल लहराता दिख रहा है। हमारे पास जो वीडियो है, उसकी जांच हम कर रहे हैं। युवक से पूछताछ की जा रही है। घायल युवक के नाम की भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
युवक हिरासत में-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भार्ती कराया गया है।
पुलिस ने नहीं खोला बैरीकेड-
जब यह हमला हुआ तब राजघाट की ओर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। जब युवक ने फायरिंग की तब भी पुलिस देखती रही। सब कुछ रिकॉर्ड होता लेकिन उसे रोका नहीं गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब युवक घायल हुआ तब पुलिस ने बैरिकेड खोलन से मना कर दिया। घायल छात्र को कूदकर आगे बढ़ना पड़ा।
बताया जा रहा है की गुरुवार को तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स गोपाल है और वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है।आरोपी शख्स जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त गोपाल लिखता है। गोली चलाने वाला गोपाल जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। इससे पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया।' फिलहाल, गोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।







.jpeg)












