अवैध शराब बेचने वाले कोचियो के ठिकानों पर राजधानी पुलिस का छापा, 42 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
कटोरा तालाब क्षेत्र में पांच बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में पुलिस ने शुक्रवार के दिन भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों पर छापा मारकर 42 पेटी 5 बॉटल, अंग्रेजी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर गांधी नगर कालीबाड़ी में छापा मारकर रवि साहू 34 वर्ष पिता स्व.राजू साहू को गिरफ्तार कर इसके पास से 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है व जय भोले होटल के पीछे बैरन बाजार में वीरू निर्मलकर 35 वर्ष पिता स्व.परदेशी निर्मलकर के पास से 8 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। वहीं गांधी नगर कालीबाड़ी सुलभ के पास नरेश तांडी 22 वर्ष पिता राजू तांडी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है एवं नेहरू नगर सुलभ के पास शत्रुहन सोनी 34 वर्ष पिता उग्रसेन सोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूर्या अपार्टमेंट कटोरा तालाब के पास सतीश सोनी 31 वर्ष पिता स्व.रामकिशोर सोनी के पास से पांच बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।







.jpeg)












