राजधानी पुलिस के हाथ आई बड़ी सफलता: चाकू दिखाकर डरा धमकाकर लूट-पाट और अपहरण करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। राजधानी में दो दिन पहले शातिर गैंग ने मंदिर हसौद और विधानसभा थाना इलाको से 2 ट्रक लूटकर फरार हुए गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 सदस्य इस गैंग को मंदिर हसौद व विधानसभा थाना के अंतर्गत की गई डकैती, लूट सहित अपहरण की घटनाओं में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं। साथ ही ट्रक में लोड सामान ,नगदी रकम व मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जप्त किया है। आपको बता दें कि जप्त मशरूखा की कीमत लगभग 52 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 नग बटन दार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था जिन्होंने कई किलोमीटर के CCTV फुटेज का आंकलन किया। इस पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख ने 10000 रुपये नगद इनाम की घोषणा की है। साथ ही रायपुर पुलिस महानिरीक्षक ने 30000 रुपए इनाम की घोषणा पुलिस टीम के लिए की है।
इस मामले में आरोपी जयराम तांडी, उत्तम चक्रवर्ती, शंकर तांडी, रॉकी राणा, कुलदीप सिंह, जीतू पान, अजय देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक एवं माल दोनों जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गैंग से कंडक्टर समेत दोनो ट्रको को सकुशल बरामद किया है।







.jpeg)












