BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

राजधानी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
Share

घटना स्थल पर 112 की त्वरित सहायता मिली 

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब प्रदेश के किसी हिस्से में सड़क दुर्घटना में दो पहिया वाहन एवं चौपहिया वाहन सवार घायल न होते हो। मिली जानकारी के अनुसार पाटन मार्ग में मोतीपुर और जामगांव के बीच एक कार ने बाइक सवार लागों को जमकर टक्कर मारी। बाइक कार की टक्कर से घटना स्थल पर ही कार पलट गई जिसके चलते तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये एवं की मौत अस्पताल पहुंचने पर हो गई। तीन गंभीर घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। 
 

बाइक सवार सांकरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी लक्ष्मी सिंगौर अपने दो साथी दौवा सिंगौर और बाहला वैष्णव के साथ जामगांव शराब भठ्टी गए थे। वहां से शराब लेकर वापस गांव लौट रहे थे उसी दौरान जामगांव और मोतीपुर के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार भी पलट गई। घटना स्थल पर ही लक्ष्मी सिंगौर की मौत हो गई। वहीं दौवा, बाहला और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 वाहन पहुंच गई और घायलों को अस्पताल लेकर गई। बताया गया कि तीनों घायलों की स्थिति भी गंभीर है।
 
 

Share

Leave a Reply