BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीबीएसई बोर्ड : असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प, इस तारीख तक होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड : असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प, इस तारीख तक होगी परीक्षा
Share

सीबीएसई ने 30 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया था जिसमें 99.37% छात्र पास हुए हैं. हालांकि 65,000 से अधिक छात्रों के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं. वही बोर्ड ने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा का विकल्प भी दिया था. बोर्ड द्वारा अब इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है.


16 अगस्त से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि 12वीं कक्षा के जो छात्र ऑल्टरनेटिव मार्किंग स्कीम के आधार पर दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें इन लिखित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की पूर्व में जारी किए गए रिजल्ट को निरस्त कर दिया जाएगा और पॉलिसी के अनुसार अब आयोजित होने जा रही परीक्षामें प्राप्त अंक फाइनल माने जाएंगे.इसके साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र मार्क्स इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा देंगे उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा.


जल्द जारी की जाएगी परीक्षा की डेटशीट

 

वहीं बोर्ड इसी अवधि में प्राइवेट, पत्राचार और सेकेंड चांस कम्पार्टमेंट के छात्रों के लिए भी परीक्षा आयोजित करेगा. बोर्ड ने कहा है कि सालाना असेसमेंट डिटेल्स उपलब्ध नहीं होने के कारण इन छात्रों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं. इसके साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि जो छात्र एक सब्जेक्ट में क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर पाए हैं उन्हें भी कम्पार्टमेंट कैटेगिरी में रखा गया है, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी. सिलेबस कम कर दिए जाने से एग्जाम कोर सब्जेक्ट के लिए आयोजित किए जाएंगे. 


Share

Leave a Reply