BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीजफायर उल्लंघन: भारत की जवाबी कार्रवाई में 3 पाक सैनिक ढेर, 8 घायल

 सीजफायर उल्लंघन: भारत की जवाबी कार्रवाई में 3 पाक सैनिक ढेर, 8 घायल
Share

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक ढेर हो गए और कम से कम 8 सैनिक घायल हुए हैं और तो और हमारे बहादुर सैनिकों ने उनके कई बंकरों को भी तबाह कर दिए हैं। 
 
 
बताते चले कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह 10:30 बजे नियंत्रण रेखा पर मनकेट सेक्टर में  तकरीबन एक घंटे तक मोर्टार दागते रहे हैं। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलाबारी शुरू कर दी और फिर जिसके बाद उस तरफ से गोलीबारी थम गई, लेकिन इसके बाद रात के 10 बजते ही पाकिस्तान के मेढर सेक्टर से गोलाबारी शुरू हो गई। इस गोलाबारी के दौरान पीओके के हाजीपीर, छंब तथा रखचिकड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना को नुकसान उठाना पड़ा है। इन्हीं सेक्टरों की तरफ से गोलाबारी की जा रही थी। इस सेक्टरों में आग की भयावह लपटे भी देखने को मिली थी। पाकिस्तान के  मेढर सब डिवीजन में भी गोलीबारी की थी।
 
 
इस बीच न महज नियंत्रण रेखा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी हुई। कठुआ जिले से हीरानगर सेक्टर में रविवार को तकरीबन 5 घंटे तक गोलीबारी जारी रही, जिसमें पाकिस्तान के कई घर और  मवेशी को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल तो इस गोलीबारी से दहशत का आलम है। खौफ में आए लोगों को अति सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हर मौके पर भारतीय सैनिकों के समक्ष मुंह की खाने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है।

Share

Leave a Reply