BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सभापति प्रमोद दुबे ने निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार व कार्यभार ग्रहण किया, जाने पूरी खबर...

 सभापति प्रमोद दुबे ने निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार व कार्यभार ग्रहण किया, जाने पूरी खबर...
Share

महापौर  एजाज ढेबर, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक  रमेष वल्र्यानी सहित पार्षदों, अधिकारियों, आमजनों ने दी हार्दिक बधाईयां 

महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष निगम सदन को शांति पूर्ण चलाने पार्षदों को सकारात्मक भाव से सुझाव देने प्रेरित करेंगे -सभापति  प्रमोद दुबे 

रायपुर। आज मकर संक्रांति के पावन पर्व अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति  प्रमोद दुबे ने नगर निगम मुख्यालय व्हाईट हाउस के प्रथम तल पर स्थित सभापति कक्ष में पहुंचकर निगम अध्यक्ष के पद का पदभार प्रथम पूज्यदेव  गणेश की अपनी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती दुबे एवं परिवारजनों सहित उपासना करने के उपरांत ग्रहण कर लिया। 

सभापति प्रमोद दुबे को निगम व्हाईट हाउस पहुंचकर रायपुर नगर निगम के महापौर  एजाज ढेबर ने बुके देकर हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्य रूप से सभापति  दुबे को पदभार ग्रहण करने पर सभापति कक्ष पहुंचकर धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक  रमेष वल्र्यानी, पार्षद सर्व सूर्यकांत राठौड़, अजीत कुकरेजा, अमित दास, ज्ञानेष शर्मा, सुन्दर जोगी, अमर बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शीतल बोगा, पूर्व पार्षद  जगदीष कलष,  जगदीष आहूजा,  जादूमणी जीतू भारती, निगम अपर आयुक्त  लोकेष्वर साहू, उपायुक्त  पीआर धु्रव, निगम सचिव  नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक, जोन कमिश्नर सर्व विनय मिश्रा, चंदन शर्मा, अरूण धु्रव, अरूण साहू सहित बडी संख्या में आमजनों, निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने बुके देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर सभापति  प्रमोद दुबे ने निगम व्हाईट हाउस में पदभार ग्रहण करने पर सभी को धन्यवाद दिया एवं कहा कि वे सभापति के रूप में नगर निगम के महापौर एवं निगम नेता प्रतिपक्ष से निगम सदन को शांति पूर्ण चलाने के लिये अपने-अपने दल के सदस्य पार्षदों को सकारात्मक भाव से सुझाव देने हेतु प्रेरित करने के लिये आग्रह करेंगे। महापौर एवं विपक्ष के सदस्य पार्षद सदैव ऐसी योजना को प्राथमिकता में रखेंगे जिससे वार्डो में निवास करने वाले नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले, गड्ढे युक्त सड़क हो नगर को साफ सुथरा प्रदूषण मुक्त रखने, प्रदूषित जल निकासी हेतु गुणवत्ता पूर्ण पक्की नालियों का निर्माण, उन्नत प्रकाष व्यवस्था, तालाबों को स्वच्छ रखना, कचरा को गाड़ी में डालना तथा रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कडाई से पालन हो। 

सभापति  दुबे ने कहा कि चूंकि रायपुर नगर निगम का सदन उच्च कोटि की चर्चा एवं सुझावों के लिये जाना जाता है। इसलिए उनकी सभी पार्षदों से अपेक्षा रहेगी कि वे सदन के भीतर गरिमापूर्ण तरीके से वार्ड विकास की योजनाएं तैयार कर महापौर तथा निगम अमले द्वारा उनका पारदर्शिता से यथोचित क्रियान्वयन निर्धारित सीमा में करवाने का प्रयास करें। सभापति  दुबे ने कहा कि विगत 5 वर्षो के दौरान महापौर के तौर पर नगर निगम रायपुर में उनके कार्यकाल में नया बस स्टैण्ड 50 करोड़ वाली योजना, जवाहर बाजार , शास्त्री बाजार का नये स्वरूप की योजना का भूमिपूजन सहित अनेक सामुदायिक भवनों एवं बाजारों सहित महाराजबंध तालाब से पुरानी बस्ती महामाया मंदिर तक जाने वाला मार्ग पूर्णता की ओर अग्रसर है। इसे शीघ्र जनता को समर्पित करने की दिशा में महापौर  एजाज ढेबर तेजी से कार्य करेंगे । ऐसी उनसे अपेक्षा है। 

सभापति  दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेष बघेल, रायपुर के प्रभारी मंत्री  रविन्द्र चौबे एवं नगरीय प्रषासन मंत्री डॉ. षिव कुमार डहरिया ने राजधानी नगर निगम के 70 वार्डो में वार्ड कार्यालय खोलकर मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत करने पर्याप्त धनराषि व सुविधा उपलब्ध करवायी है। साथ ही आमजनों की समस्या वार्ड स्तर पर सुलझे ऐसा सभी पार्षदों का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। ऐसी मंषा मुख्यमंत्री  बघेल की है। सभापति ने कहा कि निगम के सभी पार्षद जनभावनाओं का सम्मान कर पूर्ण समर्पण सहित जनअपेक्षाएं पूर्ण करने कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि सदन के भीतर प्रष्नों के सभी उत्तर तथ्यात्मक रूप से सभी पार्षदों को प्राप्त हो साथ ही वे संसदीय परंपरा का निर्वहन अनुषासन सहित करेंगे। पक्ष विपक्ष सभी का लक्ष्य रायपुर शहर का व्यवस्थित एवं उच्च कोटि तथा गुणवत्ता पूर्ण विकास का हो । इस दिशा में स्वस्थ  चर्चा हो ऐसा इनका प्रयास होगा। 

सभापति  दुबे ने कहा कि उन्होने पूर्व में रायपुर शहर के व्यवस्थित विकास हेतु नागरिकों से रायषुमारी कर वार्डो के साथ रायपुर की चारों दिशाओं में व्यवस्थित विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। जिसका परिणाम रहा कि देष के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति के हाथों रायपुर शहर सम्मानित हुआ। अब आगे उनकी कोशिश होगी की निगम सदन के अंदर रायपुर शहर को प्रथम स्थान की ओर ले जाने एवं सर्वसुविधा युक्त शहर शीघ्रता से बने इसकी चर्चा होकर समाधान निकले। 

Share

Leave a Reply