छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में अब हफ्ते में इतने दिन खुलेगी दुकाने
रायपुर। कोरोना की महामारी के चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने को लेकर आज सीएम हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की बैठक में लंबे मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब सभी जिलों में दुकानें अब हफ्ते में 6 दिन खुलेगी। वहीं रेड जोन के कंटेनमेंट एरिया में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। साथ ही सभी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती पहले की तरह ही बरकरार रहेगी। बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए तहसीलदार से अनुमति लेनी होगी।







.jpeg)












