भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद बोले CM योगी आदित्यनाथ- 5 सदियों का संकल्प पूरा
आयोध्या। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद संबोधन करते हुए कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों के कारण आज संकल्प पूरा हो रहा है। हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धी हो रही है। यूपी सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से पहले रामायण सर्किट का काम शुरू किया गया, साथ ही अयोध्या में विकास कार्य हो रहा है।







.jpeg)












