BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Share

नईदिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम बढऩे के कारण देश में बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर आज से महँगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य जून महीने के लिए 593 रुपये तय किया गया है। मई में इसकी कीमत 581.50 रुपये थी। इस प्रकार इसमें 11.50 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे पहले मई में कीमत में 162.50 रुपये की बड़ी कटौती की गयी थी।

इंडियन ऑयल के बयान में कहा गया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जून महीने के लिए रसोई गैस की कीमत बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में रसोई गैस का बाजार मूल्य प्रति सिलेंडर 11.50 रुपये बढ़ाया गया है। हालाँकि इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 30 जून तक उन्हें मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा।
 
अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाये गये हैं। कोलकाता में यह 31.50 रुपये, मुंबई में 11.50 रुपये और चेन्नई में 37 रुपये महँगा हो गया है। होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सौ रुपये से अधिक बढ़ी है। दिल्ली में इसकी कीमत 110 रुपये बढ़कर 1,139.50 रुपये, कोलकाता में 107.50 रुपये बढ़कर 1,193.50 रुपये, मुंबई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,087.50 रुपये और चेन्नई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,254 रुपये हो गयी है।

Share

Leave a Reply