नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कंपनियां 6 महीने के भीतर फ्लेक्स इंजन वाले वाहन बाज़ार में लाएं : गडकरी

कंपनियां 6 महीने के भीतर फ्लेक्स इंजन वाले वाहन बाज़ार में लाएं : गडकरी
Share

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए वाहन कंपनियां जल्द दोहरे इंजन वाली गाड़ियां बाजार में लाएंगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि सभी वाहन निर्माताओं को फ्लेक्स इंजन वाली गाड़ियां उतारने का निर्देश जारी किया जा चुका है और इसे छह महीने के भीतर लागू करना होगा।

गडकरी ने कहा, बुधवार को ही मैंने फ्लेक्सी इंजन की एडवाइजरी पर हस्ताक्षर किए हैं और कंपनियों के पास इसे लागू करने के लिए छह महीने का समय है। सरकार वाहनों में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए फ्लेक्सी इंजन वाली गाड़ियों पर जोर दे रही है। ऐसे वाहन एक से अधिक ईंधन पर चल सकते हैं। फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल और मेथनॉल या एथनॉल का मिश्रण होता है, जो कम प्रदूषण के साथ कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने में मददगार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही चार पहिया वाहनों को 100 फीसदी एथनॉल पर चलाने का लक्ष्य है। तब हमें पेट्रोल की जरूरत नहीं होगी और वैकल्पिक ईंधन से हमारा लाखों करोड़ रुपया बचेगा। टीवीएस मोटर व बजाज ऑटो जैसी कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन वाले दोपहिया और तिपहिया बनाने शुरू भी कर दिए हैं।
 


Share

Leave a Reply