लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जनता को दिया कांग्रेस ने बिजली का जोरदार झटका : बृजमोहन

जनता को दिया कांग्रेस ने बिजली का जोरदार झटका : बृजमोहन
Share

रायपुर,  भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश में बिजली की दर में वृद्धि किए जाने की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे जनता को लूटने में लगी है। कोविड-19 के दौर में जब लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। व्यवसाय एवं व्यापार की हालत चिंताजनक है। ऐसे समय में 6% विद्युत दरों में वृद्धि प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। अग्रवाल में कहा कि प्रति यूनिट 48 पैसे बिजली का दर बढ़ाना, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ में बिजली की औसत दरों में 6% की वृद्धि की गई है। साल 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 प्रति यूनिट तय की है। पिछले साल ये दर 5.93 प्रति यूनिट थी। पिछले साल की तुलना में 48 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा है।
अग्रवाल ने कहा कि कांगेस ने बिजली बिल हाफ का धोखा देकर जनता से वोट लिया। सत्ता में बैठते ही बिजली बिल हाफ की योजना से मुह मोड़कर उसे 200 यूनिट की झुनझुना पकड़ाकर बाध्यता में कैद कर दिया गया। पिछले ढाई साल में जनता को पग पग में धोखा दिया गया। अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस को अब महगाई की याद नही आई। उन्होंने सरकार से बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने की मांग की है।
 


Share

Leave a Reply