BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंचे

 मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंचे
Share

सूरत। एक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंचे है।  यह मामला राहुल की 2019 की चुनावी रैली में कथित टिप्पणी- सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है से जुड़ा है। सूरत-पश्चिम से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने यह मामला दर्ज करवाया था।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल सूरत का दौरा करेंगे। चावड़ा ने कहा, राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे सूरत में होंगे और दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे शहर से निकल जाएंगे। उनकी यात्रा में इसके बारे में कुछ भी राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह केवल उनकी अदालत में पेशी से संबंधित है।

13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में, राहुल ने कहा था- नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी.. आखिर इन सभी का उपनाम मोदी क्यों है? सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?

इसके बाद अपनी शिकायत में पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने अपनी इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। विधायक पूर्णेश मोदी ने एक स्थानीय अदालत में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। आईपीसी की धारा 499 और 500 के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया था।

Share

Leave a Reply