लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद मे काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानिए कारण

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद मे काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानिए कारण
Share

उत्तरप्रदेश:उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद मे काँग्रेस ने गाजियाबाद नगर निगम के गृह कर में 15 प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की और कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोग पहले ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। पार्टी की गाजियाबाद इकाई ने सोमवार को कवि नगर के रामलीला मैदान में धरना दिया और फिर नगर निगम के फैसले के खिलाफ रैली निकाली। गाजियाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ऐसे समय में गृह कर में वृद्धि करना एक ‘‘क्रूर कदम’’ है, जब लोग पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कौशिक ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन ने लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर कर दी है। करों में कुछ रियायत देने के बजाय नगर निगम ने 15 प्रतिशत गृह कर बढ़ा दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ईंधन के बढ़ते दामों की वजह से लोग पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इस पर नगर निगम आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा, ‘‘ हमने 15 प्रतिशत गृह कर बढ़ाया है, लेकिन साथ ही मकान मालिकों को बिल पर 20 प्रतिशत की छूट भी दे रहे हैं। इसलिए इससे जनता घाटे में नहीं है।’’


Share

Leave a Reply