नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस बाजी मारती नजर आ रही , इन निकायों में जमा लिया अपना कब्ज़ा ...

 नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस बाजी मारती नजर आ रही , इन निकायों में जमा लिया अपना कब्ज़ा ...
Share

रायपुर : प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा सामने आ रहा है। ज्यादातर स्थानाें पर कांग्रेस की जीत तय है। अब तक सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपट्टनम ओर, भैरमगढ़ माराे, नरहरपुर नगर पंचायताें पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बीरगांव में अब तक पांच-पांच सीटें भाजपा और कांग्रेस ने जीती हैं। भाेपालपट्टनम में ताे कांग्रेस से सभी 15 सीटें जीत ली है।

कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच जीती है। इस चुनाव में कोंटा के विधायक प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा व भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप की भी प्रतिष्ठा लगी थी। जिसमें लखमा ने बाजी मार ली है। इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी इस चुनाव में अपने दलों के प्रमुख रणनीतिकार थे, जिसमें मंडावी भारी पड़ गए हैं ।

बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सेंट्रल वार रूम बनाया है, जहां से सभी निकायों के परिणाम पर नजर रखी जा रही है। 20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसद से ज्यादा चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। बीरगांव में अब तक के नतीजाें में पांच सीटाें पर कांग्रेस और एक जीत पर भाजपा जीती है। कांग्रेस काे वार्ड दाे, तीन, 26, 27 और 35 में जीत मिली है। जाेगी कांग्रेस ने भी 22 नंबर वार्ड में जीत से खाता खोला है।
 


Share

Leave a Reply