BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सम्‍मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 - अंतिम परिणाम की घोषणा

सम्‍मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 - अंतिम परिणाम की घोषणा
Share

निम्‍नलिखित सूचियां योग्‍यताक्रम में उन 129 (71 + 49 + 09) उम्‍मीदवारों की है, जिन्‍होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नवंम्बर, 2020 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए एसएसबी साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्‍य अकादमी, देहरादून के 151 (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, इजीमला, केरल तथा वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठयक्रम अर्थात् 210/एफ(पी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अर्हता प्राप्‍त कर ली है।

विभिन्‍न पाठ्यक्रमों की तीन सूचियों में कुछ समान उम्‍मीदवार भी हैं।

भारतीय सैन्‍य अकादमी के लिए सरकार द्वारा यथासूचित रिक्‍तियों की संख्‍या 100 [जिनमें एन.सी.सी. 'सी' प्रमाण-पत्र धारकों (सेना स्‍कन्‍ध) के लिए आरक्षित 13 रिक्‍तियां सम्‍मिलित हैं], भारतीय नौसेना अकादमी, इजीमला, केरल कार्यकारी [सामान्‍य सेवा] के लिए 26 [जिनमें एन.सी.सी. 'सी' प्रमाण-पत्र धारकों (नौसेना स्‍कन्‍ध) के लिए आरक्षित 06 रिक्‍तियां सम्‍मिलित हैं] और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 [जिनमें एनसीसी विशेष प्रवेश के माध्‍यम से एन.सी.सी. 'सी' प्रमाण-पत्र धारकों (वायु स्‍कन्‍ध) के लिए आरक्षित 03 रिक्‍तियां सम्‍मिलित हैं] हैं।

आयोग ने भारतीय सैन्‍य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी तथा वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए क्रमश: 2702, 1246 और 0607 उम्‍मीदवारों को लिखित परीक्षण में अर्हक के रूप में अनुशंसित किया था। अंतिम रूप से अर्हक उम्‍मीदवार वे हैं, जो सेना मुख्‍यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षण के आधार पर अर्हक हुए हैं। इन सूचियों को तैयार करते समय स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षा के परिणामों को ध्‍यान में नहीं रखा गया है।

सेना मुख्‍यालय द्वारा इन उम्‍मीदवारों की जन्‍मतिथि तथा शैक्षिक योग्‍यताओं की अभी जांच की जा रही है। अत:, इस कारण से इन सभी उम्‍मीदवारों की उम्‍मीदवारी अनंतिम है। उम्‍मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी जन्‍मतिथि/शैक्षिक योग्‍यता आदि के संबंध में अपने दावे के समर्थन में अपने प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ इनकी अनुप्रमाणित छायाप्रतियां, अपने प्रथम विकल्‍प के अनुसार सेना मुख्‍यालय/नौसेना मुख्‍यालय/वायु सेना मुख्‍यालय को भेज दें।

पते में किसी परिवर्तन की स्थिति में, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी सूचना तत्‍काल सेना मुख्‍यालय/नौसेना मुख्‍यालय/वायु सेना मुख्‍यालय को भेज दें।

ये परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध होंगे। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) हेतु सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 के अंतिम परिणाम घोषित होने के पश्‍चात् आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

किसी अतिरिक्‍त सूचना के लिए उम्‍मीदवार, संघ लोक सेवा आयोग कार्यालय के गेट ‘सी’ के निकट स्थित सुविधा काउंटर पर किसी भी कार्यदिवस में 10:00 बजे से 17:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/011-23381125/011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। 


Share

Leave a Reply