नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना कहर: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में हुई 2600 लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर

 कोरोना कहर: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में हुई 2600 लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर
Share

वाशिंगटन। कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। आपको बता दे की कोरोना ने पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। वहां इस घातक बीमारी से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहां अब तक कोरोना से एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है।

पढ़िए पूरी खबर-
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक- अमेरिका में कोरोना वायरस से गुरुवार को जहां पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की जान गई है, वहीं बुधवार को एक दिन में 2228 लोगों ने जान गंवाई थी। पिछले दो दिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर बुधवार और आज गुरुवार को यह आंकड़ा काफी बड़ा हो गया। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से डेली मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है और देश सोशल डिस्टेंसिंग पर नई गाइडलाइन्स तय करने के लिए अब बेहतर स्थिति में है। उल्लेखनीय है कि कोरोना से अब तक अमेरिका में 6,3 लाख लोग पॉजिटिव हैं, वहीं  28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से मौत का दुनिया में यह किसी देश का सबसे अधिक आंकड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना से हम हार नहीं मानेंगे और जल्द सम्हल जाएंगे। आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से सबसे बुरे दौर को पार कर चुके हैं। आशा है कि हम जंग जारी रखेंगे और अच्छी प्रगति करेंगे।  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन प्रोत्साहित करने वाले घटनाक्रमों ने हमें ऐसी मजबूत स्थिति में ला दिया है कि हम देश को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप दे सकते है।

Share

Leave a Reply