कोरोना कहर: एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मरकज में शामिल हुए थे परिवार के दो लोग
खरगोन| कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन भी कर दिया है इसके बाउजूद मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के खरगोन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कि खरगोन में एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि इसी परिवार एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आने के पूर्व ही 4 अप्रैल को मौत हो चुकी है।
पढ़िए पूरी खबर-
खबर है की इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका के डरबन से होते हुए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली मरकज से खरगोन लौटे थे, जिनमें से एक व्यक्ति की तीन दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके बाद इस व्यक्ति को इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया जा गया है। अब खरगोन जिले में कोरोना से पीड़ित कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 मरीजों की पूर्व में मौत हो चुकी है।
तीन बच्चो सहित 8 कोरोना पॉजिटिव-
बता दे की सीएचएमओ डॉ रजनी डाबर ने 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी 8 पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के सदस्य है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल है। इसमें से एक बुजुर्ग महिला की तबियत खराब होने के बाद पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बाकि सभी सदस्य स्वस्थ्य है। इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका से होते हुए दिल्ली मरकज से खरगोन लौटे थे। इनमें से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जहाँ से 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।







.jpeg)












