उपराज्यपाल के ऑफिस में कोरोना की दस्तक, 13 कर्मचारी हुए संक्रमित
नईदिल्ली। दुनिया भर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. देश के कुछ राज्यों में तो कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है| इस वायरस ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय तक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है| जानकारी के मुताबिक दिल्ली लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के कार्यालय में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं|
वहीं दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं| अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी| उन्होंने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में पृथक-वास में रहने के लिये कहा गया था|
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थाने के एसएचओ, उनके रीडर और उनके साथ काम करने वाले एक निरीक्षक, सिपाही तथा पिकेट टीम के कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं| अधिकारी ने कहा कि थाने के सील नहीं किया गया है लेकिन पूरे परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है|







.jpeg)












