कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 44 हजार मामले, 738 मौत
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बावजूद संकट अभी टला नहीं है। 27 जून से लगातार 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना केस आए और 738 संक्रमितों की जान चली गई है। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,05,02,362 हो गया है, वहीं अब तक 2,96,05,779 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इसके बाद देश में कुल 4,95,533 मामले सक्रिय हैं। वहीं अब तक संक्रमण से 4,01,050 मौत दर्ज हुई है।
पिछले 24 घंटे में 57,477 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस बीच सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार 51वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई है। भारत में 2 जुलाई तक देशभर में 34 करोड़ 50 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं अब तक 41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है।







.jpeg)












