BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CORONA VACCINATION : सरकार बना रही प्लान , देश में हर वयस्क को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

CORONA VACCINATION : सरकार बना रही प्लान , देश में हर वयस्क को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज
Share

नई दिल्ली : कोरोना के नये केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के मामलों सामने आ रहे है। चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप समेत कई देशों में कोविड 19 के मरीज मिले है। चीन के कई शहरों में एक बार फिर से केस बढ़ने के चलते लॉकडाउन जैसी स्थिति है।

कोरोना के बढते मामलों को देखते हुये भारत सरकार अलर्ट पर है और इससे निपटने की तैयारियां तेज की जा रही हैं। इसी कड़ी में देश के सभी वयस्कों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का भी प्लान बनाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस पर फैसला नहीं हो सका है कि यह बूस्टर डोज पहली दो खुराकों की तरह ही फ्री होगी या फिर इसका चार्ज वसूल किया जाएगा। 

आपको बता दे कि  दक्षिण कोरिया में नए केसों का आंकड़ा हर दिन 6 लाख तक पहुंच रहा है। फिलहाल देश में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही बूस्टर डोज दी जा रही है। इसके अलावा 12 साल से अधिक आयु के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाने लगी है। कई राज्यों में स्कूलों को खोला जा रहा है।

ऐसे में बच्चों का वैक्सीनेशन भी जरूरी हो चुका था। हालांकि देश में फिलहाल कोरोना के केसों में तेजी से कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को बीते एक दिन में कुल 1,549 ही नए केस मिलने का आंकड़ा सामने आया है। इसके अलावा कुल ऐक्टिव केसों की संख्या भी 25 हजार के करीब ही रह गई है।

हालांकि टेंशन इस बात की है कि कानपुर आईआईटी ने अपनी स्टडी में भारत में 22 जून तक चौथी लहर शुरू होने का दावा किया है। अब तक देश में 180 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि बीचे कुछ महीनों में भारत समेत दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं ने अच्छी रिकवरी की थी।

ऐसे में यदि कोरोना की नई लहर आती है तो फिर हेल्थ के साथ ही मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिलेगा और यह घातक स्थिति होगी। हालांकि माना जा रहा है कि अब आने वाली लहर पहले के मुकाबले कमजोर ही होगी। इसकी एक वजह बड़े पैमाने पर लोगों का टीकाकरण होना है। 


Share

Leave a Reply