BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना का कहर: कई राज्यों में फिर से कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी, खत्म होगी छूट

कोरोना का कहर: कई राज्यों में फिर से कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी, खत्म होगी छूट
Share

नईदिल्ली। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर रोज रिकॉर्ड इज़ाफा हो रहा है। आज ही के दिन देश में 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। ऐसे में अब भारत में संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में ये बड़ी बढ़त अनलॉक-1 के बाद से देखी जा रही है। ऐसे में 3 राज्यों ने एक बार फिर से कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि कुछ राज्य सरकारें एक बार फिर से सारी छूट खत्म करने पर विचार कर रही है।

तमिलनाडु में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्यों न सिर्फ चेन्नई को लॉकडाउन कर दिया जाए। जस्टिस विनीत कोठारी और जस्टिस आर सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए तमिलनाडु सरकार के उठाए कदमों के बावजूद खासकर महानगर और उसके बाहरी इलाकों में संक्रमण के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं और हालात चिंताजनक हो गए हैं। सरकार को आज जवाब देना है। तमिलनाडु में 25 हजार से ज्यादा केस हैं जिसमे से 70 फीसदी मरीज चेन्नई में ही हैं।

केरल सरकार ने इस महीने भगवान अयप्पा मंदिर यानी सबरीमाला को खोलने का फैसला टाल दिया है। देश में कोरोना का पहला मामला केरल से ही आया था। पिछले महीने यहां संक्रमण की रफ्तार थम गई थी, लेकिन बाद में प्रवासियों के लौटने के बाद केरल में एक बार फिर से नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अब तक राज्य में कोरोना के कुल 1238 मामले सामने आए हैं। जबकि राज्य में इस खतरनाक वायरस से 18 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में राज्य सरकार फिर से लॉकडाउन को दोबारा सख्ती से लागू करने और बॉर्डर बंद करने पर विचार कर रही है।

शिबू सोरेन सरकार ने एक बार फिर से राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1599 हो गयी है। अब तक राज्य में 1599 संक्रमितों में से 1311 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से वापस लौटे हैं।

Share

Leave a Reply