एक ही रात फांसी के फंदे से झूलती मिली दो नव युवको की लाश
जगदीशपुर। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में अलग अलग स्थानों पर फांसी के फंदे से लटकता मिला दो युवकों का शव घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पढ़ें : बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव हुसैनगंज कला गाँव निवासी मनोज कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र राकेश उम्र लगभग 25 वर्ष जो प्रतिदिन की तरह भोजन के उपरांत रात को अपने कमरे में सोने चला गया सुबह जब परिजनों ने कमरे में जा कर देखा तो छत के कुंडे के सहारे लटकती देख कर दंग रह गए घटना की खबर पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए वहीं ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों की सहमत से लाश का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं दूसरी घटना कमरौली थाना क्षेत्र स्थित बीएचईएल नशेमन होटल में बीती रात होटल में कार्य कर रहे बेटर अंकित द्विवेदी उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की लाश कमरे में कुंडे के सहारे झूलती देख कर होटल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।







.jpeg)












