BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जानलेवा हादसा: विस्फोटक से भरी ट्रक में विस्फोट, आठ लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताय शोक

 जानलेवा हादसा: विस्फोटक से भरी ट्रक में विस्फोट, आठ लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताय शोक
Share

शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बृहस्पतिवार रात एक जानलेवा हादसा हो गया। यहां विस्फोटक भरकर ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हो गया। अचानक हुए इस विस्फोट से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसकी तिव्रता इतनी तेज थी की आसपास के पूरे क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान बीन शुरू कर दि है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में मौजूद विस्फोटक को खनन के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। 

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर के बी शिवकुमार ने बताया कि धमाके में आठ लोगों की मौत हुई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि शिवमोगा में हुए हादसे से आहत हूं। इसके अलावा कार्यालय की ओर से मृतकों के परिवारजनो के प्रति शोक जताया गया। पीएमओ ने घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है। 

लोगों को लगा भूकंप आ गया-
यह हादसा रात साढ़े दस बजे के आस- पास हुआ। शिवमोगा के पास पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर यह दर्दनाक घटना हुई। विस्फोट इतना तेज था की इसके झटके ना सिर्फ शिवमोगा जिले में बल्कि चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी महसूस किए गए। 

मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ। ट्रक में मौजूद आठ मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 

Share

Leave a Reply