BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मलेरिया से एक छात्र की मौत, भाजपा ने अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन.

  मलेरिया से एक छात्र की मौत, भाजपा ने अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन.
Share

बीजापुर। जिले के तोयनार पोटाकेबिन में अध्यनरत छात्र की मलेरिया से मौत के मामले को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पीडि़त परिजनों से भेंट कर पोटाकेबिन अधीक्षक पर तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने एवं पीडि़त परिवार को उचित मुवावजा प्रदाय करने की मांग के सम्बंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिले के तोयनार में स्थित पोटाकेबिन में अध्यनरत  6वी के छात्र प्रमोद कुडिय़म की मलेरिया से मौत हो गई  है। इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि छात्र की खून जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाया गया था, इसके बावजूद अधीक्षक द्वारा उसका बेहतर उपचार करवाने की बजाए, छात्र को परिजनों के साथ घर भेज दिया था , उचित इलाज के आभव में छात्र की मौत हो गई है, इस मामले में अधीक्षक को लापरवाही स्प्ष्ट नजर आती है। एक ओर सम्पूर्ण बस्तर में मलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे समय मे मलेरिया से छात्र की मौत होना प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है। इसके पूर्व भी कई पोटाकेबिनो में उचित इलाज के आभव में कई छात्र छात्राओ की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद प्रशासन ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए मामला को रफा दफा कर दिया गया है। प्रमोद कुडिय़म की मौत के अधीक्षक की लापरवाही के कारण हुई है, इस कारण मृतक के परिजनों को उचित मुवावजा देने और दोषी अधीक्षक पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। उचित कार्यवाही नही होने की स्थिति में भाजपा इस गम्भीर मामले को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगी।

Share

Leave a Reply