नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस का छापा, जाने क्या है पूरा मामला

मौलाना साद के फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस का छापा, जाने क्या है पूरा मामला
Share

नईदिल्ली। निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद के शामली डिस्ट्रिक्ट के पास कांधला के फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम रेड के लिए पहुंची| टीम अपनी सुरक्षा के एहतियातन पीपीई किट में मौजूद है| हाल ही में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को चेताते हुए कहा था कि उन्होंने अगर कोरोना टेस्ट नहीं कराया तो महामारी फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी|

जमात से जुड़े मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का कहना है कि मौलाना साद ने अभी तक कोरोना का टेस्ट नहीं कराया है| उन्हें यह टेस्ट सरकारी अस्पताल में कराना है| इसके लिए उन्हें एम्स और आरएमएल में टेस्ट कराने का सुझाव दिया गया है|

हाल ही में क्राइम ब्रांच ने अपने बड़े अफसरों को जानकारी देते हुए कहा है कि मौलाना साद से कहा गया है कि पहले वो अपनी सरकारी जांच कराए| पुलिस जब उनकी रिपोर्ट देख लेगी उसके बाद ही उन्हें समन जारी किया जाएगा और आगे की पूछताछ में शामिल किया जाएगा| क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि साद ज़ाकिर नगर के घर में चरंटाइन हैं| बावजूद इसके अब तक सरकारी अस्पताल में जाकर टेस्ट नहीं कराया है| गौरतलब रहे कि इससे पहले साद के कोरोना टेस्ट कराने की खबर सामने आई थी इस टेस्ट में उन्हें निगेटिव बताया गया था| मौलाना साद का बेटा होने का दावा करने वाले एक शख्स ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं|

Share

Leave a Reply