BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धमतरी: सोरम सोसायटी में अवैध ढंग से बेचने लाए गए 142 क्विंटल धान जब्त....

धमतरी: सोरम सोसायटी में अवैध ढंग से बेचने लाए गए 142 क्विंटल धान जब्त....
Share

धमतरी। प्रदेश शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवम्बर से धान खरीदी कार्य जारी है। कलेक्टर रजत बंसल ने धान के अवैध विक्रय एवं परिवहन पर लगाम कसने संबंधित विभागों को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में आज सुबह धमतरी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सोरम में कथित कोचिया द्वारा लाए गए 142 कट्टा धान (56.6 क्विंटल) को जब्त किया गया। सहायक खाद्य अधिकारी संतोष दुबे ने बताया कि उक्त कार्रवाई शिकायत के आधार पर खाद्य एवं मण्डी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि धान कोचिया  संतोष साहू द्वारा ग्राम लिमतरा, गोपालपुरी और बोडऱा के छोटे कोचियों से धान खरीदकर पिकअप क्रमांक सीजी-07 सीए 2374 में परिवहन कर में लेकर धान खरीदी केन्द्र सोरम में बेचने के लिए लाया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त धान को ग्राम कसावाही के किसान रमेश पिता फन्दूूराम के नाम से उनके खाते से बेचने की तैयारी थी, लेकिन समय पर खाद्य विभाग की टीम ने उक्त कोचिए के विरूद्ध कार्रवाई कर धान एवं परिवहन में प्रयुक्त किए गए पिकअप को जब्त कर लिया गया। किसान रमेश के नाम पर 60 क्विंटल धान का टोकन काटा गया था। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धारा 20 एवं 22 के प्रावधानों के तहत की गई। उन्होंने बताया कि सोरम समिति के प्रबंधक द्वारा भी शासन के नियमों व निर्देशों का समुचित ढंग से पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण उक्त समिति प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 


Share

Leave a Reply