नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

धोनी की टीम का चेन्नै में होगा कोरोना टेस्ट, फिर सबसे पहले यूएई जाने की तैयारी : सीएसके अधिकारी

धोनी की टीम का चेन्नै में होगा कोरोना टेस्ट, फिर सबसे पहले यूएई जाने की तैयारी : सीएसके अधिकारी
Share

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाड़ी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात जाने की तैयारी में हैं। उनका कोरोना वायरस टेस्ट चेन्नै में होगा। यह जानकारी फ्रैंचाइजी से जुड़े एक अधिकारी ने दी।

सीएसके ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य चीजों को लेकर लीग की गवर्निंग काउंसिल से संपर्क किया था और उसे इस संबंध में आश्वासन मिल गया है। आईपीएल टीम से साथ ही कहा गया है कि आईपीएल और फ्रैंचाइजियों के बीच बैठक इस सप्ताह होगी। सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन रविवार को हुई बैठक के बाद से ही आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के संपर्क में है और उनसे कहा गया है कि आईपीएल टीमों के लिए एसओपी अगले कुछ दिनों में उन्हें दे दी जाएंगी।

सुपर किंग्स के सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की उम्मीद है, लेकिन जीसी ने साफ कर दिया है कि टीमें 20 अगस्त के बाद ही यूएई जा सकेंगी। अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल तोडऩे का सवाल ही नहीं है, और सुपर किंग्स फिर भी सबसे पहले यूएई जाने की कोशिश करेगी।

अधिकारी ने कहा, 'नियमों को तोडऩे का कोई सवाल नहीं है लेकिन हम फिर भी सबसे पहले वहां जाने के बारे में सोच रहे हैं, 20 अगस्त से पहले नहीं। देखते हैं कि आईपीएल जीसी हमारे साथ होने वाली बैठक में क्या कहती है। इसके बाद ही हम उसके मुताबिक काम करेंगे। हमें यह भी फैसला लेना कि यूएई जाने से पहले क्या हम एक छोटा कैम्प लगा पाएंगे या नहीं, यह फैसला बोर्ड के साथ होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। भारत में कैंप लगाने की संभावना हालांकि कम है।

खिलाड़ी कैसे आएंगे और किस तरह से टेस्टिंग की जाएगी? इस पर अधिकारी ने कहा कि टीम के खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट कराएंगे और फिर चेन्नै आएंगे और फिर 48 घंटे के भीतर यूएई के लिए उड़ान भरने की योजना है।

Share

Leave a Reply