घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानों की उड़ान 3 मई तक रद्द, जाने पूरी खबर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानों की उड़ाने भी 3 मई तक के लिए रद्द कर दी गई है। रेलवे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध मे सूचना जारी कर दी है।
पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की रेलवे ने भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर किए गए उपायों की निरंतरता में, यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय रेलवे, यानी सभी मेल/एक्सप्रेस(प्रीमियम ट्रेनों सहित) पर सभी यात्री ट्रेन सेवाओं यात्री ट्रेनें, मेट्रो रेलवे, कोलकाता की उपनगरीय ट्रेनों और ट्रेनों को 03 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया हैं। पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार 14 अप्रैल 2020 तक यात्री ट्रेनें रद्द थी। ट्रैन कैंसलशन को बढ़ा कर 03 मई,2020 तक कर दिया गया हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किए जाने की घोषणा, आकस्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नियत समय में घोषित की जाएगी। अगली सलाह तक कोई अग्रिम आरक्षण नहीं किया जाएगा।







.jpeg)












