यस बैंक के संस्थापक के घर पर ईडी ने दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
मुंबई। इस वक्त महानगरी मुंबई से एक खबर सामने आ रही है जहां शुक्रवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के पश्चिमी मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर छापा मारा है। राणा कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। संदिग्ध दस्तावेज मिलते ही ईडी की टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ईडी की ये कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है।
हो रही जाँच-
केंद्रीय एजेंसी राणा कपूर की भूमिका एक कारपोरेट इकाई को ऋण के वितरण और उसके बाद कथित रूप से कथित कमबैक के संबंध में जांच कर रही है जो कथित तौर पर उसकी पत्नी के खातों में प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कथित अनियमितताएं भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।







.jpeg)












