नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में आठ की मौत, 10 से ज्यादा घायल

ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में आठ की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Share

गया। बिहार में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई तथा दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड पर बिशुनपुर गांव के निकट ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दो ऑटो रिक्शा पर सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच आमस के अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर चार चार लाख दिए जाएंगे।

Share

Leave a Reply