कोरोना से महाराष्ट्र में बुजुर्ग की मौत, देश में मरने वालों की संख्या हुई 3
नई दिल्ली। चीन से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखने लगा है| महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है| वहीं इस शख्स की पत्नी भी कोविड 19 से संक्रमित पाई गई है महाराष्ट्र में हुई इस मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है| बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 127 पर पहुंच गई है|
कस्तूरबा अस्पताल में हुई बुजुर्ग की इस मौत के बाद राज्य प्रशासन भी हरकत में आ गया है| महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शहयाद्री गेस्ट हाउस में आपात बैठक बुलाई है|
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को महाराष्ट्र में 5 नए मामले सामने आए है| ये सभी नागरिक विदेशी हैं इसके बाद महाराष्ट्र में संख्या बढ़कर 44 हो गई और देश भर में कोरोना के विदेशी मरीजों की संख्या 36 हो चुकी है|







.jpeg)












