BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बाद आरबीआई से उम्मीद, क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने को घटेगी ब्याज दर

आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बाद आरबीआई से उम्मीद, क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने को घटेगी ब्याज दर
Share

नईदिल्ली। राहत पैकेज की घोषणा के बाद सरकार का पूरा जोर अब क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने पर है, यानी ज्यादा लोन देने पर है। ऐसे में ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार चाहती है कि बैंक, आम आदमी से लेकर छोटे कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज दें, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़ सके। यही कारण है कि इस मसले पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के बीच जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होगा।

रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा 5 जून को होने जा रही है। इससे पहले आरबीआई के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, राहत पैकेजों के तहत किसानों और कुछ सीमित आय वालों को होम लोन पर ब्याज दरों में कुछ समय के लिए कटौती का तोहफा दिया गया है, मगर आम आदमी के लिए लोन की ब्याज दरों में उतनी कटौती नहीं की गई है, जितनी उम्मीद थी। 
 
रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में की गई जोरदार कटौती के बाद भी बैंकों ने उस अनुपात में लोन सस्ता नहीं किया है, जबकि इस वक्त की सबसे जरूरत है कि लोन इतने सस्ते हों कि आम आदमी ज्यादा लोन ले, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार और रिजर्व बैंक इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे। अधिकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और कटौती हो सकती है। लोन और सस्ते हो सकते हैं।

Share

Leave a Reply