नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

संसद सदस्य को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 9 की मौत व 20 घायल

 संसद सदस्य को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 9 की मौत व 20 घायल
Share

काबुल/नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा धमाका हुआ है। रविवार को पीडी 5 इलाके में हुए विस्फोट में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं और 20 अन्य घायल हो गए हैं। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह हादसा था या बम विस्फोट। जानकारी के अनुसार काबुल से संसद के सदस्य हाजी खान मोहम्मद वारदाक के वाहन को निशाना बनाया गया था। हालांकि, वारदाक हमले में बच गए हैं।

अफगानिस्तान के गृहमंत्री मसूद अंदारबी ने हमले की पुष्टि की है। अंदारबी ने बताया कि पीडी 5 के स्पिल केले चौराहे पर विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को उड़ा दिया गया। विस्फोट की चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बल पूरे इलाके की जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share

Leave a Reply