लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कोरोना वायरस आपातकाल का फायदा उठाने वालों के खिलाफ फेसबुक, इंस्टा सख्त

कोरोना वायरस आपातकाल का फायदा उठाने वालों के खिलाफ फेसबुक, इंस्टा सख्त
Share

सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने शनिवार को अपने प्लेटफॉर्म पर मेडिकल फेस मास्क बेचने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, ताकि लोगों से कोरोनावायरस आपातकाल का फायदा न उठाया जा सके। फेसबुक पर ट्रस्ट/इंटिग्रिटी टीम (विज्ञापनों और वाणिज्यिक उत्पादों के लिए) का नेतृत्व करने वाले रॉब लीथर्न ने ट्विटर पर इस निर्णय की घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, हम मेडिकल फेस मास्क बेचने वाले विज्ञापनों और प्रोडक्ट लिस्टिंग पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। कोविड-19 पर हम कड़ी नजर बनाए हुए हैं और अगर हम यह पाते हैं कि लोग इस सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम अपनी नीतियों में आवश्यक सुधार करेंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने भी उनके इस निर्णय को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, आपूर्ति कम है और दाम ज्यादा है। हम लोगों द्वारा इस सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का फायदा उठाए जाने के खिलाफ हैं। हम भी अगले कुछ दिनों में इसकी शुरुआत करेंगे।

फेसबुक ने इस बात का भी ऐलान किया कि उनके इस मंच पर कोरोनावायरस से संबंधित खोजों के साथ एक पॉप-अप या सूचना भी ऑटोमैटिक आएगा, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से आवश्यक निर्देश होंगे। 

अन्य तकनीकी कंपनियां भी मूल्य वृद्धि और स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचना को रोकने के लिए प्रयासरत है।
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन भी अपने यहां से हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क जैसे उत्पादों पर च्अधिक कीमतों वाले ऑफर्सज् को हटाने की काम पर लगा हुआ है, जबकि ईबे ने एन95 और एन100 फेस मास्क, हेंड सेनिटाइजर और एल्कोहॉल वाइप्स प्रोडक्ट की लिस्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Share

Leave a Reply