BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फेसबुक अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर, जानिए क्या कुछ है खास

फेसबुक अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर, जानिए क्या कुछ है खास
Share

नईदिल्ली। फेसबुक यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है की फेसबुक ने अपने नए वीडियो चैट फीचर मैसेंजर रूम्स को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसे यूजर्स मोबाइल और डेस्कटॉप किसी पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी घोषणा कंपनी ने गुरुवार को की।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की- एक समय में सिंगल रूम में 50 लोगों के लिए सपोर्ट के साथ पेश किया गया मैसेंजर रूम ज़ूम जैसा वीडियो चैटिंग टूल है। लॉकडाउन के समय ऐसे टूल्स की भारी डिमांड है। नया प्रोडक्ट काफी फीचर्स वाला है और ये फेसबुक मैसेंजर की वीडियो कॉलिंग फंक्शन का एक्सपांडेड वर्जन है। इसके जरिए मेन फेसबुक ऐप या डेडिकेटेड मैसेंजर के जरिए 50 लोग वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। यहां कोई टाइम लिमिट भी नहीं होगी। फेसबुक ने कहा है कि आप ये तय कर सकते हैं कि कौन जॉइन करेगा। या आप चाहें तो एक लिंक के जरिए सभी के लिए पब्लिक कर दें। ऐसे में जिनका फेसबुक अकाउंट नहीं है, वो भी जॉइन कर सकते हैं फेसबुक ने जानकारी दी है कि यूजर्स न्यूज फीड, ग्रुप्स और इवेंट्स के जरिए मैसेंजर से या सीधे फेसबुक से रूम्स क्रिएट कर सकते हैं। यूजर्स चाहें तो एक लिंक के जरिए ऐसे लोगों को भी इनवाइट कर सकते हैं जिनका फेसबुक अकाउंट नहीं है। इसमें एक कंडीशन ये है कि, एक तरफ जहां दुनियाभर के सारे यूजर्स फेसबुक मैसेंजर के जरिए रूम्स क्रिएट कर सकते हैं, तो वहीं US के यूजर्स सीधे फेसबुक ऐप से रूम क्रिएट कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि आने वाले महीनों में मैसेंजर रूम्स में कई नए फीचर्स ऐड किए जाएंगे।
 

Share

Leave a Reply