BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

झूठ, लूट, और सूट-बूट की सरकार, पीएम मोदी पर राहुल का तीखा हमला

 झूठ, लूट, और सूट-बूट की सरकार, पीएम मोदी पर राहुल का तीखा हमला
Share

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों के किसान इस समय सड़कों पर उतरे हुए हैं। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुई किसान संगठनों की बैठक बेनतीजा रही और किसानों का धरना लगातार जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यह झूठ, लूट और सूट-बूट की सरकार है।
 


राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, `कहा- किसान की आय दुगनी होगी। किया- `मित्रों` की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।` अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें हरियाणा और पंजाब से दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण चल रहा, जिसमें वो किसानों के लिए मंच से सरकार की नीतियों के बारे में बता रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा था। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, `अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और `झूठ` टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर कर्ज है। ये कर्ज उन्हें न्याय और हक देकर ही उतरेगा, ना कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर। जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।` गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा से आए किसानों ने दिल्ली के बॉ़र्डर पर डेरा डाला हुआ है और अब कुछ और राज्यों के किसान भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए है।

Share

Leave a Reply