BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फैशन आइकन ऑफ छत्तीसगढ़ का ऑडिशन 5 तारिक को रायपुर में

फैशन आइकन ऑफ छत्तीसगढ़ का ऑडिशन 5 तारिक को रायपुर में
Share

विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार

रायपुर। आर्या क्रिएशन द्वारा मिस्टर, मिस एंड मिसेज फैशन आइकन ऑफ छत्तीसगढ़ 2019-20 ऑडिशन 5 दिसंबर को पंडरी स्थित होटल लैंडमार्क में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जा रहा है। आयोजनकर्ता फैशन डिजाइनर मृदु राय ने बताया कि जो मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखते हैं उनके लिए यह बड़ा प्लेटफार्म है , ऑडिशन लेने के लिए सुहेल अमीन जो कि मिस्टर आर्या फैशन वीक 2019 के विजेता रह चुके हैं व लक्की डांसर अस्मिता चौधरी,टिकटोक स्टार व अक्षय कुमार फिल्म डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर फोर जी म्यूजिक एंड आर्या पिक्चर मॉडलिंग की बारीकियों को देखते हुए रायपुर से फिनाले के लिए प्रतिभागियों का चयन करेंगे। सभी मॉडल्स जो टॉप टेन में सेलेक्ट होते है उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक एल्बम में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही फिनाले जितने वाले टॉप 3 प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ कंपनी टैग व एल्बम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही फोटोजेनिक व चार्मिंग फेसेस को आर्या क्रिएशन की ओर से शूट पर काम दिया जाएगा। ऑडिशन के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नं. 6268829098 पर सम्पर्क कर सकते है। 

आयोजनकर्ता मृदु राय ने बताया कि वे लगातार कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को सामने लाने का काम कर रही है व चाहती है कि वे हुनर को तराश कर छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य देश व विदेश में रोशन करे। एल्बम के माध्यम से वे सिंगिंग, अदाकारी, डांसिंग व मॉडलिंग के क्षेत्र में सामने आने वाले कलाकारों को मौका दे रही है व दुनिया के सामने अपना हुनर साबित करने में मदद कर रही है। फैशन डिज़ाइनर मृदु राय शो के टॉप 10 चयनित प्रतिभागियों के लिए ड्रेस भी खुद ही डिज़ाइन करती है व आज के युवा वर्ग की मांग के अनुसार अपनी कला को कपड़ो पर उतारने की कोशिश करती है।

Share

Leave a Reply