BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्स डॉल्स विवाद मामले में एफसी सियोल पर लगा जुर्माना, जाने पूरी खबर

 सेक्स डॉल्स विवाद मामले में एफसी सियोल पर लगा जुर्माना, जाने पूरी खबर
Share

सियोल। कोरिया पेशेवर फुटबाल लीग (के लीग) में हाल ही में एक मैच के दौरान स्टैंड्स को भरने के लिए सेक्स डॉल्स का इस्तेमाल करने के बाद के-लीग के क्लब एफसी सियोल पर जुमार्ना 10 करोड़ वोन (81,500 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय तक बंद रहने के बाद आखिरकार कोरिया पेशेवर फुटबाल लीग (के लीग) के मैच बिना दर्शकों के फिर से शुरू हुए थे।

17 मई को हुए मैच के दौरान क्लब ने अपने घरेलू मैदान की दर्शक दीर्घाओं को मानवीय पुतलों से भरकर समर्थकों की भारी भीड़ होने का अहसास अपने खिलाडिय़ों को देने की कोशिश की। लेकिन यह पाया गया कि इनमें से कई पुतले वास्तव में सेक्स डॉल्स हैं। इनमें से 30 डॉल्स स्टेडियम में थे, जिसमें से 28 महिला और दो पुरुष पुतले थे।

गोल डॉट कॉम ने के कोरियाई लीग के हवाले से कहा, अनुशासन समिति ने इस घटना की गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया, जो असली डॉल्स के कारण हुआ|

लीग ने कहा,  क्लब की इस हरकत से महिला प्रशंसकों और परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और आगे इस तरह की घटना को रोकने लिए क्लब पर जुमार्ना लगाया जाता है।

बयान में कहा गया है कि एफसी सियोल ने मैच से पहले डॉल्स को नहीं हटाकर बहुत बड़ी गलती की।
हालांकि विवाद को बढ़ता देख क्लब ने इसके लिए सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी।

एफसी सियोल ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा था, हम अपने फैंस से माफी मांगते हैं। हमें बेहद खेद है। हमारा इरादा इस कठिन समय में दिल हल्का करने के लिए कुछ करने का था। हम इस बात पर पूरा विचार करेंगे कि ऐसी चीजें दोबारा नहीं होने देना सुनिश्चित करने के लिए हमें क्या करने की जरूरत है।

Share

Leave a Reply