बाइक शो-रूम में लगी आग, 80 बाइक जल कर हुई खाक ,पढ़े पूरी खबर
केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित साहिल ऑटो के शो-रूम में आगजनी की घटना में पूरी शो-रूम जलकर खाक हो गई। साथ ही वहां खड़ी 80 बाइक भी पूरी तहर से जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शो-रूम संचालक ने रोजाना की तरह अपने शो-रूम को बंद कर घर चले गये थे। रात्रि करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखी, इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंच पाती, तब तक पूरी शो-रूम और वहां रखी गई नई बाईक पूरी तरह जल गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित साहिल आटो के शो-रूम में आग क्यों लगी, फिलहाल इसके वजह का पता नहीं लगा है, माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल एसडीओपी अमित पटेल सहित कई अधिकारी पहुंचे और आग लगने के वजहों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था। शो-रूम संचालक का कहना है कि भीतर नई-पुरानी मिलाकर 80 गाडिय़ां खड़ी थी, इसके अलावा ऑइल, स्पेयर पार्टस व लेन-देन के दस्तावेज थे, इस घटना में सबकुछ जलकर खाक हो गया है।







.jpeg)












