BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के निर्माण भवन की चौथी मंजिल में लगी आग, दमकल की चार गाडिय़ों ने पाया काबू

राजधानी के निर्माण भवन की चौथी मंजिल में लगी आग, दमकल की चार गाडिय़ों ने पाया काबू
Share

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह आग लगी जिसपर तत्काल काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना नौ बजे मिली। मौके पर दमकल की पांच गाडिय़ां भेजी गई। 

प्रिंटर में आग लगी थी जो मामूली थी और उसपर तत्काल काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि दमकल की पांच गाडिय़ों को एहतियातन भेजा गया था। वहीं अच्छी बात ये है कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय समेत कई केंद्रीय मंत्रालयों का कार्यालय हैं।

दिल्ली में इससे पहले रविवार सुबह आर्मी कैंटीन में आग लगने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर 8 फायर टेंडर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया था। आर्मी की यह कैंटीन (सर्वोत्तर सीएसडी कैंटीन) दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में है। इस कैंटीन से सेना में कार्यरत या सेवानिवृत अफसर या कर्मी ही सामान खरीद सकते हैं।

Share

Leave a Reply