शार्ट सर्किट से मकान के साथ तीन दुकान में लगी आग, लाखो का समान जलकर खाक
बिलाईगढ़| इस वक्त एक आगजनी की खबर सामने आ रही है जहां अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के टिकरीपारा मेन रोड स्थित एक मकान में आग लग गई। इसके चलते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया साथ ही निचे के तीन दुकानों में भी आग लग गया जिससे उसमे रखा सारा समान जलकर खाक हो गया|
जानिए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- बिलाईगढ़ नगर के टिकरीपारा मेन रोड में स्थित मंगलू कहार के दो मंजिला मकान में गत रात्रि आग लग गई। आग लगने से नीचे में स्थित तीन दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर तत्काल बिलाईगढ़ थाना निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं एसडीएम के एल शोरी घटनास्थल पहुंचे। नगर पंचायत के पानी टैंकरों एवं घरों से मोटर पंप एवं पाइप के द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई। किंतु तब तक सभी सामान्य जलकर खाक हो गया था। बाद में कसडोल से दमकल की गाड़ी भी पहुंची उसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। वहीं सोनू, राकेश के मोटर साइकिल दुकान में बनाने के लिए रखे दो मोटर साइकिल स्पेयर पाट्र्स हवा भरने की मशीन, गाड़ी धुलाई मशीन आदि सामान एवं अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए, जिसमें लाखों रुपए क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं थाना बिलाईगढ़ में घटना की सूचना पर आगजनी का मामला कायम कर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।
व्यापारियों ने की दुकानों से दान स्वरूप राशि एकत्र-
आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पीडि़त दुकानदार की मदद के लिए नगर के व्यापारियों ने सभी दुकानों से दान स्वरूप राशि एकत्र की। बिलाईगढ़ व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामनारायण देवांगन, नरेश देवांगन, कैलाशनाथ, राकेश, गोपाल, राकेश, प्रदीप देवांगन, नवरत्न दुबे आदि ने विशेष सहयोग के लिए नगर में सहायता राशि मांगे।







.jpeg)












