प्याज के साथ साथ सब्जियों के दाम में लगी आग, जाने क्या है बाजार भाव
बस्तर में प्याज की कीमत में फिर आग लग गई है। दीपावली तक चिल्हर बाजार में 50 रूपए प्रति किलो बिक रहा प्याज पिछले कुछ दिनों से थोक में ही 60 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। चिल्हर बाजार में प्याज की कीमत 70 रूपए किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि 80 रूपए किलो तक पहुंचने की संभावना है। संजय बाजार के थोक व्यपारियों ने बताया कि नासिक से आ रहे नए प्याज की फसल बारिश में बुरी तहर से प्रभावित हुई है। जो ट्रक से राजधाननी पहुंचते-पहुंचते और अधिक खराब हो रही है। नासिक से प्याज की जो नई फसल आ रही है, वह पानी खाई हुई जिसके कारण 40-50 किलो की प्याज की बोरी में सिर्फ 20 से 25 किलो प्याज ही सही मिल रहा है, बाकी खराब निकल रहा है। एसे में थोक में 45 रूपए बिक रहे नए प्याज के खराब माल की भरपाई व्यापारी इसे चिल्हर 60 रूपए प्रति किलो पर बेचकर कर रहे हैं। वहीं बाजार में पुराने प्याज का स्टॉक कम होने के कारण यह थोक में ही 60 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। इस हालात में नए व पुराने स्टॉक का प्याज आने वाले दो तीन दिनों में 80 रूपए तक महंगा हो जाएगा।







.jpeg)












