नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक और मंत्री निकले कोरोना पॉजिटिव, निजी सहायक समेत पांच कर्मचारी भी चपेट में

एक और मंत्री निकले कोरोना पॉजिटिव, निजी सहायक समेत पांच कर्मचारी भी चपेट में
Share

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा गया है। उनके बंगले के निजी सहायक समेत पांच कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चव्हाण भी पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों मंत्री कोरोना को मात दे चुके हैं। धनंजय मुंडे ने 10 जून को एनसीपी के वर्षगांठ समारोह में भाग लिया था। उस समय, वह एनसीपी के कई नेताओं के संपर्क में आए थे।
 
हाल ही में बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर और एनसीपी के नगरसेवक की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो गई। बता दें, धनंजय मुंडे एनसीपी नेता और परली से विधायक हैं। वह पिछले साल विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। उद्धव ठाकरे सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

अकेले मुंबई में ही कोरोना वायरस से कोहराम मचा रखा है। यहां कोरोना वायरस की संख्या 50 हजार को पार कर चुकी है। चीन के वुहान को भी मुंबई ने कोरोना के आंकड़ों में पीछे छोड़ दिया है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जरूरी सामानों की आपूर्ति में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिये मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने की मांग करते हुए संकेत दिये कि अगर लोगों ने दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है। ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अब भी बरकरार है।

 


Share

Leave a Reply