नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में पांच और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

 हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में पांच और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
Share

तूत्तुक्कुडी। अपराध जांच विभाग की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों ने सथानकुलम थाने में हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत मामले में पांच और पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

सीबी-सीआईडी ने जे. बेनिक्स (31) और पी. जयराज (60) की पुलिस हिरासत में कथित उत्पीडऩ के बाद हुई मौत मामले में इन पुलिस अधिकारियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। इन दोनों की पिछले महीने पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये आरोपियों में उप निरीक्षक पॉलदुरई, सिपाही वेयिल मुथु, चेल्लादुरई, फ्रांसिस थॉमस तथा हेड कॉन्स्टेबल सामादुरई शामिल हैं। गत 19 जून को जब यह वारदात हुई, उस समय ये लोग सथानकुलम थाने में तैनात थे। इसके साथ ही इस सिलसिले में गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हो गई है।

गिरफ्तार किये गये पुलिसर्मियों से वेयिल मुथि, चेल्लादुरई तथा सामादुरई को आज सुबह मदुरै केंद्रीय कारागार में बंद कर दिया गया, जबकि फ्रांसिस थॉमस तथा पॉलदुरई को तूत्तुक्कुडी जेल में बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या ), 201 (सबूत मिटाने ) और 342 (अवैध कारावास) के साथ 107 (साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share

Leave a Reply