BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पैसों के लिए मां की गोद से नवजात को छीनकर नाचने लगे किन्नर, बच्चे की हुई मौत, जाने कहा की है यह घटना...

पैसों के लिए मां की गोद से नवजात को छीनकर नाचने लगे किन्नर, बच्चे की हुई मौत, जाने कहा की है यह घटना...
Share

झारग्राम। पश्चिम बंगाल स्थित झारग्राम में एक नवजात की उस वक्त मौत हो गई, जब उसे किन्नरों के एक समूह ने मां की गोद से खींच लिया| पुलिस ने कहा कि वे नवजात की मां से पैसे मांग रहे थे स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिन्नर थानान्तर्गत उत्तर शिल्डा निवासी चंदन खिलाड़ी के जुड़वा बच्चे पैदा हुए इसमें एक बच्चे को हृदय संबंधी दिक्कत होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती था जन्म के 20 दिन बाद जब अस्पताल से रिलीज होने के बाद घर पहुंचा, तो खबर पाकर तीन किन्नर भी उनके घर पहुंच गए उन्होंने 11,000 रुपये मांगे और इनकार करने पर परिजनों को गालियां देने लगें|

पुलिस ने कहा कि किन्नरों ने मां की गोद से बच्चे को छीन लिया और उसे लेकर डांस करने लगे. इसके बाद परिवार 2,000 रुपये देने पर राजी हुआ| इस दौरान बीमार बच्चे को फिर दिक्कत हुई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया| यह खबर फैलते ही पड़ोसियों ने किन्नरों को घेर लिया, ताकि वे भाग ना पाएं. इसके बाद पुलिस ने तीनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया| एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है|

Share

Leave a Reply