BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी अब मुश्किल है: सहवाग

पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी अब मुश्किल है: सहवाग
Share

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग को लगता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सिलेक्टर्स पहले ही धोनी का रिप्लेसमेंट खोजने के साथ ही आगे बढ़ चुके हैं। बता दें कि धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनैशनल मैच खेला था। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। 

धोनी की वापसी पर पूछे जाने पर सहवाग ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा, वह किसकी जगह फिट होंगे। ऋषभ पंत और केएल राहुल टीम में हैं और राहुल शानदार फॉर्म में हैं। मुझे ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि इसी टीम के साथ आगे क्यों न चला जाए। सहवाग यहां एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 

न्यूजीलैंड में मिली हार के बारे में पूछे जाने पर सहवाग ने कहा, हमें यह मान लेना चाहिए कि वे वनडे और टेस्ट में हमसे बेहतर हैं। टी-20 के मैचों में वे करीबी अंतर से हारे थे। टी-20 में कमबैक करना हमेशा ही कठीन होता है। विराट की खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, वह क्लास बैट्समैन हैं, लेकिन ऐसा सभी महान खिलाडिय़ों के साथ हुआ है। चाहे वह सचिन तेंडुलकर, स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग हों या फिर जैक कैलिस हों।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फेवरिट टीम के बारे में वीरू ने कहा, टी-20 में आप किसी एक को प्रेडिक्ट नहीं कर सकते। यहां कोई भी एक खिलाड़ी अपने दम पर कभी भी मैच पलट सकता है। साथ ही उन्होंने हार्दिक के बारे में बात करते हुए कहा, उनके कमबैक से टीम इंडिया को फायदा होगा। हार्दिक के रूप में ऑलराउंडर के आने टीम इंडिया और मजबूत होगी।

Share

Leave a Reply