पूर्व राज्यपाल ने इस एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
कोलकाता। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की भाजपा के सीनियर लीडर व मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत राय ने मजाक उड़ाने के मामले में एक्ट्रेस सायोनी घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
तथागत राय का आरोप लगाया कि इस मीम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था।
पढ़िए पूरी खबर-
रॉय ने कहा, “आप ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।” घोष ने ट्विटर पर कहा “ये पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है जो बेहद अप्रिय है।”
पढ़ें : छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा सीएम बघेल ने
सायोनी घोष ने दावा किया है कि यह मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने शेयर नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था। रॉय ने कहा, ‘आप ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।’
घोष ने ट्विटर पर बताया कि, ‘यह पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है जो बेहद अप्रिय है।’ उन्होंने कहा कि वह 2010 में ट्विटर पर आई थी और कुछ समय बाद उन्होंने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और बाद में उन्हें पता चला कि उनका अकांउट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि वह 2017 के बाद ही अपना अकाउंट वापस पा सकीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अधिकतर पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन कुछ गैर जरूरी पोस्ट हमसे छूट गए।’







.jpeg)
.jpg)











