पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मिली जान से मारने की धमकी, शीतसत्र में उठाएंगे मामला
रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने मंगलवार देर रात जान से मारने की धमकी दी है। चंद्राकर आज शीतसत्र में ये मामला उठाएंगे। बता दें शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को चंद्राकर ने कांग्रेस कैबिनेट को असंवैधानिक करार दिया था। कैबिनेट में सीएम के ओएसडी के बैठने के कारण उन्होंने कैबिनेट को असंवैधानिक करार दिया था।







.jpeg)












