पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन पर ट्रोल कर रहे लोगों पर किया कटाक्ष, जानिए क्या कहा मिया खलीफा ने
भारत में चल रहे किसान आंदोलन का पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने एक बार फिर से समर्थन किया है। अपनी खाने की टेबिल पर कई सारे पकवानों को दिखाते हुए मिया खलीफा ने कहा कि ये सब मैं आपकी वजह से ही खा पा रही हूं। इस पोस्ट को उन्होंने कनाडा के एक लीडर जगमीत सिंह को भी टैग किया है, बता दें कि जगमीत सिंह कनाडा से किसान आंदोलन के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
पढ़िए पूरी खबर-
मिया खलीफा ने इस वीडियो के कैप्शन में रूपी कौर और जगमीत सिंह को धन्यवाद दिया, इसके अलावा उन्होंने लिखा- मुझे हमेशा चिंता होती है कि किसी मिठाई को पहले खाने से पेट भर जाता है, इसलिए मैं इसे भोजन के दौरान खाती हूं, वो कहते हैं ना कि दिन में एक गुलाब जामुन फासीवाद को दूर रखता है।
भारतीय व्यंजनों से सजी थाली को देखाते हुए मिया ने व्यंग्यात्मक लहजे में ए कहा कि ये देखकर काफी अच्छा लगता है कि आप किसी चीज के लिए मेहनत करें और वो आपको मिल जाए। जैसे मैंने अपने लिए ये शानदार डिनर कमाया है। मैं सबसे पहले रूपी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उसने मुझे ये डिनर पहुंचाया, मानवता को लेकर जो प्रोपेगेंडा मैं आजकल फैला रही हूं उसके लिए मुझे ये ईनाम मिला है। मैं आप सब लोगों को ये याद दिला देना चाहती हूं कि हर किसी की कीमत होती है और मेरी कीमत समोसे हैं। मैं समोसे के लिए बिक सकती हूं। बाकी लोगों के लिए मैं कुछ नहीं कह सकती हूं। लेकिन अगर अपने बारे में बात करूं तो मेरे लिए इतना काफी है। मुझे इससे ज्यादा की जरूरत नहीं।
मिया खलीफा ने खाने में गुलाब जामुन का खास जिक्र किया है। लोगों को गुलाब जामुन दिखाते हुए उन्होंने इस पकवान को पसंद करने की बात कही थी।
बता दें कि मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग और अमेरिका की पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था, जिसको लेकर भारत में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।







.jpeg)












